Tranding

एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत औषधीय पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ।

धनंजय शर्मा 

बेल्थरारोड, बलिया।

दयाल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत आज बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर औषधीय वृक्षों का रोपण किया गया। इस अभियान का नेतृत्व समाजसेवी राजेश सिंह दयाल ने किया, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर युवाओं से अपील की कि वे हर साल कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करें। 

कार्यक्रम के अंतर्गत मिडिल स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सी यर में भी पौधरोपण किया गया, जिसमें नीम, तुलसी, अशोक, अर्जुन, गिलोय जैसे कई औषधीय पौधों को लगाया गया। इन स्थलों पर उपस्थित जनता, चिकित्सकों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। 

राजेश सिंह दयाल ने मीडिया से बातचीत में कहा की "मां केवल जन्म देने वाली नहीं, वह प्रकृति का स्वरूप भी है। यदि हम एक पेड़ मां के नाम लगाते हैं तो वह न केवल हमारे भावनाओं का प्रतीक बनता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जीवन भी देता है। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पेड़ लगाने के लिए भावनात्मक रूप से जोड़ना है। ताकि वह जिम्मेदारी मात्र औपचारिकता न रहकर, संवेदनशील कर्तव्य बने। 

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने नीम और अशोक के औषधीय महत्व पर प्रकाश भी डाला। 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, छात्र और ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
19

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2025