गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
भीषण गर्मी और तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन एवं अन्य माध्यमिक विद्यालयों का संचालन अब प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक किया जाएगा।
यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों को लू और गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.