Tranding

मोहर्रम को लेकर श्यामदेउरवा में डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों तथा ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.