शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना के परिसर में मौसम केअवसर पर शांतिसमिति की बैठक आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने किया। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करने के उद्देश्य से यह बैठकआयोजित की गई।
इस बैठक में नगरपार्षद के अलावा सदर एसडीओ, विकास कुमार,शहर के गणमान्य व्यक्ति के साथ पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि बिना लाइसेंस अखाड़ा नहीं निकलेगा, अखाड़ा में डी जे नहीं बजेगा, हथियार का प्रदर्शन नहीं होगा। मोहर्रम केअवसर पर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
किसी भी विशेष परिस्थिति में,अप्रिय घटना घटने पर पुलिस को तुरंत सूचना देनी होगी।शहर के गणमान्य व्यक्तियों,नगर पार्षदों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वह असामाजिक तत्वों पर नजर रखें,किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं होने दें। बैठक में पुलिस प्रशासन ने यह भी बताया कि संवेदनशील औरअति संवेदनशील स्थान,पूजा स्थलों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी,पुलिस का गश्ती दल भी 24 घंटा गस्ती करते हुए पैनी नजर रखेगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.