Tranding

पीयून की बेटी काजल बनी डीएसपी,खुशी का माहौल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला समाहरणालय में कार्यरत चतुर्थ वर्गीयकर्मी,

प्रेम कुमार रजक की बड़ी बेटी,काजल राज ने डीएसपी बनकर महादलित परिवार के साथ जिलेवासियों को गोर्बान्वित किया है। नगर के पीयूंनीबाग वार्ड नंबर 22 की महादलित परिवार की बड़ी बेटी,सुश्री काजल राज अपनी मेहनत,लगन और निरंतर संघर्ष के दम पर न सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है बल्कि अपनी दो छोटी बहनों कंचन राज, कमल राज के लिए भी प्रेरणा श्रोत बन गई है। काजल से प्रेरित होकर उनकी उपरोक्त दोनों सगी बहनों ने भी 71वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा दे चुकी है,जिसके बाद से अपनी तीनों बेटियों की मेघा की चर्चा पास पड़ोस के बाद अब समाहरणालय औरशहर में होने लगी है,वहीं प्रेम कुमार रजक दंपति की तीनों संतानों की बेटी होना उनकी तेजसविता के कारण उनका सौभाग्य बन गया है। काजल राज की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सभ्यऔर शिक्षित समाज के लिए प्रेरणादायक है।

काजल राज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शहर के नॉटेरेडेम हाई स्कूल से पास की,उसके बाद विद्यानिकेतन पटना से प्रथमश्रेणी से आईएससी की परीक्षा पास की। उच्च शिक्षा के लिए इसने एमआईटी मुजफ्फरपुर से इंजीनियरिंग स्नातक,और एमआईटीअगरतला से एमटेक की डिग्री हासिल की।

काजल राज ने 67 वीं बीपीएससी परीक्षा पास कर 

2023 में राजगीर में अवर निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया,अब डीएसपी पद पर चयनित होकर अपनी प्रतिभा का एक और प्रमाण दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.