शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
भारतीय सीमा क्षेत्र में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही करीब 27 लख रुपए का तस्करी का अवैध सामान बरामद किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय से संवाददाता को प्राप्त सूचना केअनुसार बताया गया कि गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुई थी कि तस्ककरों के द्वारा भारतीय सीमा सेअवैध रूप से इलेक्ट्रानिक सामानों की तस्करी का सामान छुपा कर रखा गया है। सूचनना मिलते ही पुलिस ने एक टीम गठित कर घटना स्थल को चारों तरफ से घेर लिया,जबत किए गए सामान में,मोबाइल टेंपर गिलास की 47 कार्टून में 23 हजार 530 मोबाइल टेंपर ग्लास बरामद सामान बरामद कर पुलिस कार्यालय लाया गया,जहां इसकी अनुमानित कीमत 27 लाख 19 हजार 184 आँका गया,जब्त सामानों की आवश्यक कार्रवाई की गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.