Tranding

मंडलकारा बेतिया का हुआ सांगोपांग निरीक्षण,व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मनुआपुलथाना क्षेत्रअंतर्गत अवस्थित,बेतिया मंडलकारा का सांगोपांग निरीक्षण, संयुक्त रूप से,जिला पदाधिकारी,जिला पुलिस कप्तान, द्वारा किया गया।इस दौरान कारा में छापेमारी की गई,जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तत्काल सतर्कता बढ़ा दी गई।निरीक्षण के दौरानअधिकारियों ने कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, बैरकों,मुख्य द्वार,सुरक्षापोस्ट और निगरानी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया, उन्होंने बंदियों की उपस्थिति का मिलान कर सत्यापन किया,कारा में रखे गए अभिलेख, उपस्थितपंजी का गहन जांच पड़ताल की गई। निरीक्षण करने गए अधिकारियों ने जेल परिसर की साफ सफाई,बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के साथ साथअन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया।जांचोंप्रांत आदेश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हो,बंदियां को आवश्यक सुविधाएं समय पर मिले।जिलाअधिकारी,पुलिस अधीक्षक ने काराकर्मियों को सुरक्षा मानकों की पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी जाए, अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था मे लापरवही तनिक भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने नियमित जांच अभियान, चौकसी बनाए रखने का पर जोर दिया। मंडलकारा केऔचक निरीक्षण के दौरान मंडल काराअधीक्षक,संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,विवेक दीप, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सहित अनेक पुलिस पदाधिकारी, काराकर्मी उपस्थित थे।

India khabar
34

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.