शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
नवलपुर थाना क्षेत्र के दहवा पंचायत के वार्ड नंबर 7 ओझुवानिया टोला में शाम के समय पटवन के दौरान बिजली के करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान, ओझवनिया गांव निवासी, दीना बैठा के पुत्र,रमेश बैठा, उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज ही रही थी,तब तक परिवार वाले इकट्ठा हो गए, पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।थानाअध्यक्ष,देवेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि परिजनों के इनकार करने पर प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बारे में संवाददाता को जानकारी मिली है कि रमेश बैठा अपने खेत में मोटर चलाकर सिंचाई का काम कर रहे थे,इसी दौरान खेत में पूर्व से गिरे बिजली की तार के संपर्क में आ गए,करंट लगने से वह खेत में ही छटपटाने लगे, उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया,वे खेत में ही गिर पड़े, आसपास के खेत में काम कर रहे हैं लोगों ने गिरते देखकर उन्हें वहां से किसी तरह निकाला,परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें जोगापट्टी सीएचसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत् घोषित कर दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.