Tranding

जलसा-ए-सीरतुन्नबी 24 को, देशभर से आएंगे इस्लामी विद्वान

विभिन्न इस्लामिक स्कॉलर्स हजरत मुहम्मद सल्लाहु अलैहि व सल्लम की जीवनी पर देंगे व्याख्यान

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान

वाहिद मेमोरियल वेलफेयर एंड रिलीफ सोसायटी एवं सुन्नी दावते इस्लामी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर सहित प्रदेशभर में सीरतुन्नबी सल्लाहुअलैहि व सल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 अप्रैल को शहर जयपुर में भी जलसा-ए-ईद मिलदुन्नबी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के इस्लामिक स्कॉलर्स एवं विभिन्न विषयों के इस्लामी विद्वान शामिल होंगे।

कार्यक्रम आयोजक आले रसूल सैय्यद मुहम्मद कादरी सा. के अनुसार जयपुर शहर मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रजवी सा. की सरपरस्ती एवं मौलाना कारी गुलाम मोइनुद्दीन कादरी सा. की अध्यक्षता में 24 अप्रैल, शुक्रवार को रात 9 बजे घाटगेट स्थित मिलाद चौक लोहारों का खुर्रा पर जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन होगा। जिसमें विख्यात इस्लामी विद्वान मौलाना सूफी नसीमुद्दीन लियाकती, नातख्वां मुहम्मद शब्बीर बरकाती, मौलाना कारी गौस मुहम्मद, सैय्यद मुहम्मद कादरी, कारी गुलाम मोइनुद्दीन, नातख्वां कारी जलालुद्दीन, मौलाना सलमान रजा, कारी मुहम्मद शकील अशरफी, हाफिज शाकिर बरकाती, हाफिज इमरान रजा, सैय्यद मुहम्मद अली रजा इत्यादि अपने अंदाज में नबी-ए-करीम की बारगाह में खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगे।

India khabar
47

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.