Tranding

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश; तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

गोरखपुर, गोंडा और महराजगंज से चोरी की गई मोटरसाइकिलों को नेपाल में बेचने की थी तैयारी, गिरोह का सरगना भी गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

वाहन चोरी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न जनपदों से बाइक चोरी कर उन्हें नेपाल में बेचने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने यह कार्रवाई की। रविवार रात छतीराम पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खालिद मिल्ली स्कूल के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनय श्रीवास्तव (20), सूरज विश्वकर्मा (26) और रामसन यादव (22) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोरखपुर, गोंडा और महराजगंज समेत विभिन्न जिलों से मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल में बेचते थे। पुलिस के अनुसार सूरज विश्वकर्मा गिरोह का सरगना है, जबकि अन्य दोनों उसके सहयोगी सदस्य हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें एक एचएफ डीलक्स और दो अन्य बाइक शामिल हैं। बरामद वाहनों के संबंध में नौतनवा, गोंडा और गोरखपुर में दर्ज वाहन चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय सहित थाना श्यामदेउरवां के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
10

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.