Tranding

बारीटोला गुमटी पर बन रहे ओवरब्रिज से सड़क की स्थिति दयनीय के कारण आवागमन हुआ है बाधित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला के बिटिया सरिस्का मुख्य पथ पर स्थित बड़ी ओला रेलवे गिनती पर बना रहे ओवर ब्रिज के कारण सड़क की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है इसके कारण लोगों का आवागमन बाबतीत हो गया है। निर्माण कार्य के चलते सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढा बन गए हैं जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर कीचड़ और जल जमाव के कारण राजगीरों तथा वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। यह मार्ग बेतिया शहर के कई गांवों और अन्य क्षेत्रों को जोड़ता है जिससे प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं खराब सड़क के कारण लोगों का आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश होने के कारण जलमग्न हो गया है,जिससे गड्ढे नजर नहीं आ रहे हैं, सवारी गिर रहे है,दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि ओवर ब्रिज निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है लेकिन सड़क की मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है के निर्माण कार्य के दौरान सड़क के नियमित मरम्मत कराई जाए, ताकि आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके इसके साथ ही सड़क पर जलमग्न होने के कारण जल निकासी की व्यवस्था की जाए,जिससे आम लोगों की आवागमन की समस्या को दूर किया जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
19

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.