Tranding

मुख्यमंत्री से मिले काशीनाथ सिंह, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत परतावल निवासी, हियुवा संगठन महामंत्री एवं समाजसेवी काशीनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

मुलाकात के दौरान उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की। काशीनाथ सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति की अनियमितता और पेयजल संकट भी आमजन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद काशीनाथ सिंह ने उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Karunakar Ram Tripathi
23

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.