महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज में डीजल–पेट्रोल की उपलब्धता, फॉर्मर रजिस्ट्री और अवैध खनन को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
डीएम ने निर्देश दिया कि डिब्बे में पेट्रोल की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, जबकि डीजल एक बार में अधिकतम 10 लीटर ही दिया जाएगा। आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए बिना नंबर प्लेट वाले डंपर, जेसीबी व अन्य वाहनों को तत्काल सीज करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और शासन की योजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.