रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी स्थित राज्य संपोषित प्लस टू हाई स्कूल में नवम कक्षा के छात्राओं के बीच 'गर्मी के मौसम में लू से बचने के देसी उपाय'विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार ने बच्चों को बताया कि गर्मी को एक दिन में कम नहीं किया जा सकता लेकिन उसके लिए हमें अभी से सही रणनीति के साथ युद्ध स्तर पर काम करना पड़ेगा।इसके लिए हमें आज से ही काफी मात्रा में वृक्षारोपण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार की शान और देसी सत्तू का प्रयोग, सूती कपड़े का प्रयोग और ढेर सारे तरबूज ,ककड़ी व आमझोर जैसे पेय पदार्थों के रूप में लेकर इस गर्मी से बचा जा सकता है।उन्होंने बच्चों को बताया कि उचित कार्य हेतु बाहर निकले और बाहर निकलते समय जूता ,गमछा और पेय पदार्थ के साथ बाहर निकले। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता जाहिर किया कि वृक्ष तो काफी संख्या में लगाए जाते हैं, लेकिन उसकी रक्षा कोई नहीं करता। उन्होंने आम,जामुन ,लीची और तमाम फलदार वृक्षों को लगाने पर बल दिया ताकि हमें फलों से मुनाफा भी कमाया जाए और शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त कर गर्मी से राहत भी मिल सके। इस मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक गण मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.