करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में सेंट थॉमस विद्यालय परतावल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मासिक थीम “माहवारी स्वच्छता प्रबंधन” पर किशोरियों को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन एवं आयरन की गोलियों का वितरण भी किया गया।
काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने किशोरियों को स्वच्छता बनाए रखने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 7 की छात्रा दिव्या प्रजापति ने सही उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक बीजू मोहन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.