Tranding

मातृत्व वंदन योजना के तहत जिले के प्रखंडों का लक्ष्य निर्धारित,लाभुकों को योजना का मिलेगा लाभ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले के प्रखंडों का लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है।आईसीडीएस कार्यालय की ओर से जिले में 3228 लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाना है, विभागीय लक्ष्य मिलने के बाद जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र मेंआवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इस साल योजना में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से परियोजना महावार लक्ष्य का निर्धारण करते हुए डीपीओ कार्यालय के द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है,ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को परियोजना का लाभ मिल सके। जिला मिशन समन्वयक,अर्जुन कुमार ने संवाददाता को बताया कि पीएमबीबीवाई के शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर सभी सीडीपीओ, एलएस कोआवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं ,

इस योजना के तहत प्रति महीना में 8232 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं,इस कारण में 998 प्रविष्ठिया पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है,लगातार सभी परियोजनाओं से मिले आवेदनों की समीक्षा कर पोर्टल परअपलोड किया जा रहा है,उन्होंनेआगे बताया कि बगहा में 762,लोरिया में 752,नकटियागंज में 718, बगहा एक में 670आवेदन मिले हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत सरकार की एक प्रमुख मातृत्व लाभ योजना है,जिसके तहत पहले बच्चे के लिए ₹5000, दूसरे बच्चे के रूप में बेटी के जन्म पर ₹6000 कीआर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण के लिएआर्थिक मदद के तौर पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है,यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुकों के आधार लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है।गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण कराना पड़ता है। इस तरह प्रखंडों में मासिक उपलब्धि केआधार पर गणना करके लाभुकों को भुगतान किया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
30

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.