विनोद विरोधी
गया, बिहार।
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमन के साथ सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों एवं वरीय जन वितरण विक्रेताओ के साथ आपूर्ति संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया ।इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं वरीय जन वितरण विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि अपने अपने प्रखंड में शत प्रतिशत लाभुकों के बीच खाधान्न का वितरण ससमय किया जाए ।जिन विक्रेताओं को मई और जून 2026 के खाद्यान्न का उठाव हो गया है वैसे विक्रेता मई 2026 के वितरण चक्र समाप्त होने के पश्चात ही जून 2026 के खद्यान्न का वितरण करेंगे। जून 2026 के खाद्यान्न को सुरक्षित रखेंगे । विक्रेताओं के अनुज्ञप्ति नवीनीकरण सहित अन्य विषयों पर भी वार्ता हुआ।बैठक के कार्रवाई समाप्त होने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी से भी सभी अध्यक्षों ने उनके कार्यालय कक्ष में वार्ता किए और विक्रेताओं के 8 माह से मार्जिन मनी( कमीशन) को शीघ्र भुगतान करने के लिए आग्रह किया गया।जिला प्रबंधक गया कार्यालय में भी जाकर अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए नवंबर 2026 तक मार्जिन मनी कमीशन का राशि गया जिला से पटना विभाग को भिजवा दिया गया जिन विक्रेताओं को जनवरी 2025 का मार्जिन मनी रिजेक्ट कर दिया गया है और सितंबर का भी जिन विक्रेताओं का मार्जिन मनी नहीं आया है उनका सूची लेकर उपलब्ध एवं कराकर पुनः पटना भिजवा दिया गया और नवंबर माह का भी मार्जिन मनी भिजवा दिया गया। इस बैठक में जिला के जिला महामंत्री डॉ विजय कुमार सहित सभी प्रखंडों के वरीय विक्रेता शामिल हुए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.