राहगीरों को उठानी पड़ रही फजीहत।
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के किनारे शोभ बाजार में बनाए गए सर्विस रोड हल्की बारिश में ही जलमग्न हो गया है। इससे राहगीरों को भारी फजीहत उठानी पड़ रही है। गौरतलब है कि इस जेठ के महीने में मौसम में आए परिवर्तन के बाद लू लहर चलने के बजाय आंधी पानी व ठनका का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जीटी रोड के किनारे जो गुलसकरी नदी तक सर्विस रोड बनाया गया है उसमें एक ओर जहां सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जीटी रोड पर फल व सब्जी मंडी द्वारा अनावश्यक रूप से अतिक्रमण करने व कचरे को सर्विस लेन में छोड़ देने की वजह से पानी के बहाव में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।लोगों का मानना है कि यदि इस हलके बारिश में सर्विस सड़क की यह दशा रही ,तो जून जुलाई में होने वाले भारी बारिश में इस सड़क की हालत क्या होगी कहना मुश्किल है ?बताया जा रहा है कि विभाग यदि समय रहते इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया तो सड़क का पानी घरों अथवा दुकानों में घुसने से कोई रोक नहीं सकता है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.