रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआचट्टी के निकट से एक वीआईपी चार पहिया वाहन से 478 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस सिलसिले में दो शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी इसी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि बिहार- झारखंड की सीमा पर स्थित भलुआचट्टी के निकट से एक वीआईपी चार पहिया वाहन संख्या जेएच 02बीएच/ 1744 से 478 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब की मात्रा 157.5 लीटर बताया गया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम राहुल कुमार (21 वर्ष )तथा कुंदन कुमार (16 वर्ष )है, जो इसी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रमशः कमालपुर एवं बाराडीह गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार ऋषि, धर्मेंद्र बैठा, कमल किशोर, बंटी यादव समेत सैप बल व होमगार्ड के जवान शामिल थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026