रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह में इको क्लब फॉर लाइफ मिशन के थीम पर आधारित विषय 'कचरा प्रबंधन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को सूखा एवं गीला कचरा के इस्तेमाल किए जाने पर चर्चा किया गया।इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षिका गुड्डी कुमारी ने बतायी कि कचरे को प्रबंधन करने, परिवहन ,उपचार और उसके अंतिम निपटान की वैज्ञानिक प्रक्रिया है,जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बतायी कि हरे डब्बा में गीला कचरा व नीला डब्बा में सूखे कचरे का इस्तेमाल करना चाहिए। गीला कचरा से घर पर आसानी से खाद बनाया जा सकता है। इसके लिए फलों व सब्जियों के छिलके, बची चाय पत्ती व सूखे पत्तों को एक डब्बे में जमा करें तथा इसमें नमी बनाए रखने के लिए गोबर अथवा मिट्टी मिलाकर चार से छह सप्ताह के लिए छोड़ दें। इस तरह की प्रक्रिया से पौधों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर प्राकृतिक खाद तैयार किया जा सकता है। वहीं सूखे कचरे को रिसाइक्लिंग कर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राघेबुल हसनैन, नीरज कुमार व धीरू कुमार मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.