फर्रूख जमाल
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मदर्स डे यानी मां से प्यार का दिन या मातृत्व दिवस, देश के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास का साथ मनाया गया यह वह दिन है जब हम मां के प्रेम उसके त्याग और बलिदान को याद करते हैं और मां की यादों को अपने सीने से लगाते हैं।
वैसे तो मां से प्यार का ना तो कोई विशेष दिन होता है और ना ही कोई विशेष समय क्योंकि मां अपने बच्चों पर हर समय और हर घड़ी प्यार लुटाती रहती है। मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सब रिश्तों से प्यार और अनमोल होता है।
मदर्स डे के अवसर पर महानगर के कुसम्ही स्थित नवल नेशनल एकेडमी स्कूल में मदर्स डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारी स्कूल की डायरेक्टर प्राची त्रिपाठी ने छात्र - छात्राओं एवं आधिपायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मदर्स डे का दिन अपने आप में एक महत्वपूर्ण दिवस है, क्योंकि इस दिन को विशेष रूप से हम अपनी माता की उन यादों को, उनके प्रेम, त्याग और बलिदान को समर्पित करते हैं। जो प्यार मायें अपने बच्चों पर पूरा जीवन लुटती रहती हैं। मदर्स डे के अवसर पर नवल्स नेशनल अकैडमी कुसुम्ही के डायरेक्टर प्राची त्रिपाठी ने छात्रों एवं अध्यापिकाओं को उपहार भेंट किया।
स्कूल की प्रधानाचार्या पिंकी तिवारी ने मदर्स-डे से जुड़ी कहानी के विषय में बताया कि मदर्स डे की शुरुआत 114 साल पहले हुई थी। अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया की रहने वाली एना जार्विस (Anna Jarvis) ने अपनी मां ऐन रीव्स जार्विस की याद में की थी। एना ने पहली बार 10 मई 1908 को मदर्स डे मनाया था।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पिंकी तिवारी ने कहा कि हमें सदैव अपनी माता के बलिदानों को याद करना चाहिए की किस तरह एक मां तमाम कठिनाइयों के बावजूद अपने बच्चों को जन्म देती है और उसे जीवन के सत्य मार्ग पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर अध्यापिका अर्चना मैम ने कहा कि मातृ दिवस हमें माताओं के इन दैनिक बलिदानों, जिम्मेदारियों और निःस्वार्थ प्रेम को याद दिलाता है।
मातृ दिवस के अवसर पर अध्यापिका बुशरा बख़्तियार ने बताया कि माँ बच्चे की पहली मार्गदर्शक और रक्षक होती है। उन्होंने बताया कि मदर्स-डे मां की दयालुता, शक्ति, सलाह और मां के असीम समर्पण की याद दिलाता है।
मातृ दिवस के अवसर पर नवल्स नेशनल अकैडमी कुसम्ही में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। छात्रों की माताओं के मध्य कई तरह के खेल खेले गए। जिसका पूरा आनंद, छात्रों के माताओं ने लिया ने लिया।
मदर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सना,आदर्श, लक्ष्य,आहान,आशीष कार्तिक, प्रतीक, रागिनी और सक्षम आदि ने लघु नाटिका एवं नृत्य से लोगों का दिल मोह लिया।
इस अवसर पर श्वेता शशि प्रभा विजयलक्ष्मी अर्चना आदि के अतिरिक्त सभी अध्यापकाएं एवं स्टाफ मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.