शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय भवन में,विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर,एक दिवसीय संगोष्ठी काआयोजन किया गया,जिसमें रेडक्रॉस के चेयरमैन,डॉ0 सुशील प्रसाद चौधरी कीअध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में,प्रथम शांति नोबेल पुरस्कार विजेता सर जिनहेनरी डुनॉट जयंती के तैल चित्र पर सभी ने पुष्पांजलि एवंश्रद्धासुमन अर्पित किया।उक्तअवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि रेडक्रॉस के संस्थापक,सर जिनहेनरी डुनांट एक महान मानवतावादी,सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता थे। रेडक्रॉस पूरे विश्व में मानवता की निस्वार्थ सेवा में सदैव तत्पर रहता है। इस मौके पर वाइस चेयरमैन ने कहा कि आपदा की घड़ी मे गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा में रेड क्रॉस के सदस्य निस्वार्थ, निष्पक्ष सेवा करते हैं।संयुक्त सचिव,जगदेव प्रसाद ने कहा कि सर जिन हेनरी डुनांट की जयंती विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 8 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है।रेड क्रॉस बिना भेदभाव के असहायों,अग्निपीड़ित ,बाढ़पीड़ित,ठंड एवं शीतलहर मे, स्वास्थ्य शिविर एंव रक्तदान में जरूरतमंदो की निःस्वार्थ सेवा करता है। इसअवसर पर इस संगोष्ठी में प्रबंध समिति सदस्य,लालबाबू प्रसाद,डॉॅ॰ समसुल हक, सैयदशकीलअहमद ,अनुज कुमार ,डॉ॰ इन्तेसारुल हक, रेमी पीटर ,प्रेम कुमार दास आजीवन सदस्य,डॉ श्याम चंद्रगुप्त, इमरान कुरैशी, दीपक वर्मा,प्रदीप केसान नंदलालआर्य अरुण बरनवाल,कृष्णा प्रसाद, स्टाॅफ महेंद्र,अजय शामिल थे
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.