Tranding

आईएएस अजय जैन ने संभाला नगर आयुक्त का कार्यभार

शहर के विकास, स्वच्छता और बेहतर नगर प्रबंधन पर रहेगा फोकस — अजय जैन

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

2020 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी अजय जैन ने नगर आयुक्त गोरखपुर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बेहतर नगर प्रबंधन को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।

राजस्थान के माधोपुर जनपद स्थित शिवाड़ गांव के निवासी अजय जैन ने एमएनएनआईटी इलाहाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल की थी।

नगर आयुक्त बनने से पूर्व वह लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर कार्यरत रहे, जहां विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अजय जैन ने कहा कि नगर निगम की सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाया जाएगा। शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था समेत सभी नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
33

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.