रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
लोक नायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित मानवाधिकार से जुड़े लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) की जिला इकाई की ओर से अमेरिकी और इज़रायली शासकों द्वारा जबरन थोपे गए युद्ध और इसके कारण विश्वव्यापी दुष्प्रभाव व उत्पन्न संकट के खिलाफ आज बेजोड़ और आकर्षक कैंडल मार्च गया से संध्या करीब छह बजे से शुभारम्भ हुआ। कैंडल मार्च शहर के काशीनाथ मोड़, जिला परिषद,व्यवहार न्यायालय केदारनाथ मोड़,सब्जी मंडी, कमिश्नरी रोड होते हुए गांधी मूर्ति चौक तक जाकर मौके पर जनसभा में तब्दील हो गया। जन सभा को संबोधित करने वालों में पीयूसीएल के कार्यकारी अध्यक्ष फादर अण्टो ,जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री रामेश्वर प्रसाद यादव, बालेश भिक्षु , कारु जी, वेद प्रकाश, नवीन कुमार और मिथिलेश कुमार निराला , जगत भूषण, ज्योती प्रकाश एवं अजय कुमार आदि थे। कैंडल मार्च में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति थी। शहर में यह कैंडल मार्च बहुत चर्चित रहा। सभी लोग काफ़ी गदगद और आश्चर्य चकित दिख रहे थे। पूरे नगर में चर्चा का एक अनमोल विषय बन गया। आज का कैंडल मार्च बेहद आकर्षक, समसामयिक व काफी संवेदना युक्त था। यह कार्यक्रम अथाह प्रेरणादायक, उत्साहवर्धक के साथ चर्चित रहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.