Tranding

पीपल पूर्णिमा को फागी में होगा मीणा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

-राज्यपाल, पूर्व सीएम गहलोत, डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा होंगे अतिथि

- जय मीनेश महाविद्यालय में होगा आयोजन

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर.राजस्थान

जय मीनेश शिक्षण एवं विकास संस्थान की ओर से पीपल पूर्णिमा एक मई को फागी में सुबह 10 बजे से समाज का 16वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल किशन राव बागड़े, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा, सांसद भागीरथ, पूर्व विधायक रामनारायण मीणा, बाबू लाल नागर अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी के साथ सम्मेलन में कई अन्य जनप्रतिनिधि, समाज के राष्ट्रीय लीडर एवं क्षेत्रीय वरिष्ठजन बड़ी संख्या में आएंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समाज के वरिष्ठजनों की कई बैठकों का आयोजन किया गया। आज हुई बैठक में विभिन्न लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई।

संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी केसी घुमरिया ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पीपल पूर्णिमा को जय मीनेश महाविद्यालय में आयोजित होने जा रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समारोह में देशभर से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने बताया अब तक 900 गरीब आदिवासी परिवारों के बच्चे-बच्चियों की शादी संस्थान की ओर से करवाई जा चुकी है और यह सिलसिला निरंतर जारी है। केसी घुमरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों को समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में अतिथि के रूप में आने के लिए आमंत्रित किया। जिस पर सभी ने सकारात्मकता के साथ आने की हामी भरी।

अत्यंत गरीब बच्चों को दी जा रही नि:शुल्क शिक्षा

इसी के साथ जय मीनेश शिक्षण एवं विकास संस्थान द्वारा फागी में संचालित कॉलेज में सर्व समाज के गरीब बच्चों को रियायती दर पर और अत्यंत गरीब परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। केसी घुमरिया ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में संस्थान के संरक्षक गीताराम मीणा, युवा समिति के अध्यक्ष रामराय मीणा सहित समाज के अन्य वरिष्ठजन विशेष भूमिका का निर्वहन कर रहे है।

India khabar
38

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.