Tranding

स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अंतर्गत श्रीमती पानमती देवी कन्या इंटर कॉलेज, परतावल बाजार में एक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को सैनिटरी नैपकिन, आयरन की गोलियां तथा ओआरएस पाउडर का वितरण किया गया। इस अवसर पर काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कम उम्र में विवाह के दुष्परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा की और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें सशक्त बनाना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में किशोरियां उपस्थित रहीं।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026