सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जामिया हंफिया कादरिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी एवं वाटरमैन हाजी जलालुद्दीन कादरी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अपनी जिंदगी का 26वां रक्तदान किया। हाजी जलालुद्दीन कादरी ने रक्तदान करते हुए अपने संस्था के मुख्यालय से संदेश देते हुए कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है, रक्तदान धर्म, जाती, मज़हब से ऊपर उठ कर इंसानियत का पैगाम देता है, क्योंकि एक यूनिट ब्लड दान करने से तीन लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है, आप समस्त दुनिया के स्वस्थ लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करके दूसरों की ज़िन्दगी बचाने का कार्य करें। सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक डॉ. मोहम्मद आक़िब अंसारी ने कहा कि रक्त कुदरत का दिया हुआ एक एसा अनमोल तोहफा है जो आज तक दुनिया के किसी क्रत्रिम मशीन में नहीं बनाया जा सकता है। रक्त को सिर्फ इंसान का शरीर ही दान कर सकता है। इस लिए आप समस्त दुनिया के लोग इंसानियत का पैगाम देते हुए अधिक से अधिक मात्रा में रक्तदान करें। इस मुबारक मौके पर अभिभावक स्वरूप माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद के साथ-साथ पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिवस की मुबारकबाद पेश किया और दुआएं दीं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.