Tranding

बेतिया के तीन बाल वैज्ञानिक पटना में आयोजित राजस्तरीय प्रतियोगिता में हुए सम्मानित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

राष्ट्रीय बालविज्ञान शोध कार्यक्रम की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला के तीन बालवैज्ञानिकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है,जिलेवासी इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पटना स्थित श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में आयोजित बिहार बालविज्ञान शोध कार्यक्रम की राजाष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के अनुष्का शर्मा,दीक्षा कुमारी, रोशन कुमार को उनके नवाचारित प्रोजेक्ट के लिए मेडल, मोमेंटू एवं प्रशास्त्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। 

जिला संयोजक,मुनेंद्र कुमार झा ने संवाददाता को बताया कि संतरेसा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की अनुष्का शर्मा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय,लच्छूछप्पर चनपटिया की दीक्षा कुमारी, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मठिया लोरिया के रोशन कुमार को परियोजनाओं को विषय एवं निर्णायक मंडल से विशेष सराहना मिली,उन्होंने बताया कि जिले से कुल 97 परियोजनाओं ने भाग लिया, जिसमें से 10 का चयन प्रमंडलीय स्तर,तीन का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। पूरे बिहार से चयनित 60 परियोजनाओं में से पश्चिम चंपारण की तीन उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन होना गर्व की बात है। जिला शिक्षा पदाधिकारी,रविंद्र कुमार, डीपीओ,गार्गी कुमारी ने इस उपलब्धि को जिले में विज्ञान शिक्षा के लिए प्रेरणादायक बताते हुए बाल वैज्ञानिकों, शिक्षकों,अभिभावकों को साधुवाद दिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
81

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.