शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
विगत कई दिनों से पड रही प्रचंड,भीषण ठंड में,हृदय रोगी एवं बीपी रोगियों को स्थानीय चिकित्सकों के द्वारा गाइडलाइन दी गई है कि इस तरह की ठंड में घर से बाहर नहीं निकले,कोई बहुत ही आवश्यक कार्यअगर हो तो वह पूरे शरीर को कपड़ा से बांधकर,सर,पैर,कान छुपा कर ही बाहर निकलें,नहीं तो बुरी तरह ठंड से ग्रसित हो जाएंगे,लकवा,फालिज,ब्रेन हेमरेज होने का डर बना रहेगा इसकी भीआशंका बन जाएगी
इतना ही नहीं,जीवनलीला भी समाप्त हो सकती है।इस संबंध में बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा लोगों से जबर्दस्तअपील की गई है कि
इस कपकपाती ठंड में,घर से बाहर नहीं निकले,ठंड से बचने के लिए पूरी तरह से सर से पैर तक गर्म कपड़ों का प्रयोग करें,ऊनी चादर,ऊनी टोपी,ऊनीमौजा,ऊनी मफलर,शॉल,हाथ में ऊनी दस्ताना का उपयोग जरूर करें
अन्यथा बीमार पड़ने का खतरा बना रहेगा।भोजन और नाश्ता करने के पहलेऔर बाद में गर्म पानी का इस्तेमाल करें,
मौसम में बदलाव होने से कई तरह के बीमारियां वायरल होती रहती हैं,सर्दी,खांसी, बुखार,बदन में दर्द,नाक का बहना,पसलियों,कमर,घुटनों में दर्द,ब्लडप्रेशर का बढ़ना इस बदलते मौसम मेंअधिक होती हैं,इसे बचाव करना आवश्यक है।इस भीषण ठंड से बचने के लिए गरम खाना खाना,गर्म पानी पीना,अलाव का तापना,आग के पास रहना
इत्यादि परहेज करना होगा, अन्यथा ठंड का शिकार हो जाएंगे,बीमार पड़ने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा,डॉक्टर और जांच से परेशान हो जाएंगे,अधिक मात्रा में दवा का सेवन करना पड़ेगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.