Tranding

स्कूली छात्राओं को सिखाया जा रहा है मार्शल आर्ट।

जफर अहमद,

मधेपुरा, बिहार।

चौसा प्रखंड अंतर्गत गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को मार्शल आर्ट प्रशिक्षक द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं । प्रशिक्षक शंकर कुमार के निर्देशन में दिए जाने प्रशिक्षण में विद्यालय की छात्राएं सेल्फ डिफेंस के जरिए अप्रत्याशित हमले से बचने के लिए मार्शल आर्ट के विभिन्न ट्रिक और पंच सीखेंगी और इससे छात्राओं में आत्मविश्वास व मनोबल भी बढ़ेगा।

प्रशिक्षक ने छात्राओं को बताया संभावित खतरों को देखते हुए बिल्कुल घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। 

  प्रधानाध्यापक लालबिहारी यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्म-अनुशासन बढ़ाना तथा

कठिन परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं को इस तरह का ट्रेनिंग अवश्य लेना चाहिए। 

  मौके पर शिक्षक परमानंद कुमार, रवि कुमार, अनुज कुमार, संजीव कुमार, संतोष कुमार, कमलेश कुमार, महेश कुमार, प्रणव कुमार पंकज,

जफर अहमद, राघव कुमार दास, सुधांशु शेखर, राजेंद्र कुमार, तपन राय, देवराम कुमार, शिक्षिका रचना कुमारी, सुषमा कुमारी भी उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
97

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.