धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश। ।
बैरिया तहसील के कोटवा ग्राम में श्री सुंदिष्ट बाबा के प्रांगण में चल रहे धनुष यज्ञ मेले में सार्थक सहयोग फाउंडेशन तथा कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आम जनमानस को चिकित्सीय लाभ देने के लिए प्रतिदिन निशुल्क स्वास्थ्य सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डॉक्टर शशांक मिश्रा जनरल फिजिशियन तथा डॉक्टर अर्पित तिवारी चर्म रोग विशेषज्ञ द्वारा लोगों को चिकित्सीय सहायता के साथ निःशुल्क दवा दिया जा रहा है।
मेले में आयोजक रोशन गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय से दूर होने के कारण ज्यादातर लोग चिकित्सा लाभ से वंचित रह जाते हैं। उनके इलाज के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सहयोग शिविर का आयोजन कर सार्थक सहयोग फाउंडेशन तथा कीर्ति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बहुत ही पुनीत कार्य किया जा रहा है आज के शिविर में जनता फिजियोथैरेपी द्वारा लोगों का निःशुल्क सेवा दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिदिन विवेक तिवारी, रितिक, राजीव दुबे,द्वारा लोगों का सहयोग किया जा रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.