चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत चौक के मनमोहन सनराइज पब्लिक स्कूल में गोरखपुर की प्रसिद्ध निजी अस्पताल आनंदलोक एवं चौक के स्वेता फार्मा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें पांच सौ से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों ने जांच कराकर उपस्थित चिकित्सकों से सलाह प्राप्त किया ।शिविर के आयोजक डॉक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान बांझपन से पीड़ित दंपत्तियों को संतान सुख दिलाना शिविर का प्रमुख उद्देश्य था।इस अवसर पर डॉक्टर आनंद अग्रवाल, डॉक्टर अल्पना अग्रवाल, डॉक्टर राजेन्द्र मिश्र आदि स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.