Tranding

उत्तर प्रदेश ट्रेडीशनल रेसलिंग एंड पैंक्रेशन ईस्ट ज़ोन ट्रेनिंग कैंप - सेलेक्शन ट्रायल 2025 का आयोजन।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

वाराणसी, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश ट्रेडीशनल रेसलिंग एंड पैंक्रेशन ईस्ट ज़ोन ट्रेनिंग कैंप - सेलेक्शन ट्रायल 2025 का आयोजन वुल्फ मार्शल आर्ट इंस्टिट्यूट प्रयागराज मे किया गया, जिसमें वाराणसी, प्रयागराज, रायबरेली, कौशांबी, गाज़ीपुर सहित कई जिलों के 68 प्रतिभागियों ने मास रेसलिंग, पैंक्रेशन, एमेच्योर एम.एम.ए, बेल्ट रेसलिंग ट्रेनिंग कैम्प और सेलेक्शन ट्रायल मे प्रतिभाग किया। जिसमें से 16 प्रतिभागियों का चयन 7 से 11 जनवरी को मापुसा, गोवा में आयोजित होने वाली 13वी ए.आई.टी.डब्लू.पी.एफ नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया, ट्रेनिंग कैंप और सेलेक्शन ट्रायल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में उत्तर प्रदेश ट्रेडीशनल रेसलिंग एंड पैंक्रेशन एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर मोहम्मद अज़हर खान सहायक कोच दिनेश कुमार, प्रयागराज ट्रेडीशनल रेसलिंग एंड पैंक्रेशन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मो.अनस सिद्दीकी, जनरल सेक्रेटरी साक्षी वर्मा, अभिषेक कुमार, आदित्य, मो. अकरम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, 

उत्तर प्रदेश ट्रेडीशनल रेसलिंग एंड पैंक्रेशन वेस्ट जोन ट्रेनिंग कैंप एंड सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन 10 दिसंबर को शाहजहांपुर में किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश ट्रेडीशनल रेसलिंग एंड पैंक्रेशन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सैयद इमरान हुसैन ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
89

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.