महराजगंज, उत्तर प्रदेश
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में आठवें अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन व संगोष्ठी पलाश सभागार - डोरांडा, रांची, झारखण्ड में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम दो सत्र में चला। पहले सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री माननीय सुबोधकांत सहाय रहे तथा दूसरे सत्र के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी झारखंड दीपक प्रकाश मौजूद रहे।
कार्यक्रम में देश विदेश से आये हुए पत्रकारों को पत्रकार रत्न सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महराजगंज, उत्तर प्रदेश के जिला प्रवक्ता, इंडिया खबर के सहायक सम्पादक एवं बेबाक सहाफ़ी हिंदी साप्ताहिक समाचारपत्र के महाराजगंज ब्यूरो चीफ करुणाकर राम त्रिपाठी को निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकार पत्रकारिता के लिए मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सुबोधकांत सहाय, राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय सचिव जावेद मसूद कादरी ने स्मृति चिन्ह एंव पत्रकार रत्न सम्मान अवार्ड का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
करुणाकर राम त्रिपाठी को रांची झारखंड में सम्मानित होने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह प्रदेश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन राम त्रिपाठी,अवनीश त्रिपाठी, महराजगंज जिला इकाई के जिला अध्यक्ष रामचंद्र रावत, जिला महासचिव नवनीत त्रिपाठी, जिला संरक्षक अजय पांडेय, संदीप पांडेय, महेश विश्वकर्मा, राम आशीष विश्वकर्मा, बीजू मोहन, अमित मिश्रा, अविनाश मिश्रा सहित संगठन के सभी पदाधिकायों एवं उनके शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.