-डॉ. ओपी टांक ने बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री।
जयपुर, राजस्थान।
ज्योति नगर स्थित कठपुतली नगर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बालक-बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक ने शिविर में भाग ले रहे सभी प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इसी के साथ उन्हें प्रतिदिन अल्पाहार उपलब्ध कराया। इसके लिए स्कूल की प्रिंसिपल अंजुला जैन ने डॉ. टांक का आभार व्यक्त किया। अतिथि डॉ. ओपी टांक ने इस मौके पर सभी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने के साथ ही खेल गतिविधियों में भी आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर कठपुतली नगर विकास समिति के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, इकरार खान सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.