रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार ।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सुलेबट्टा उच्च विद्यालय के मैदान में मैत्री कप पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ किया गया। इसमें आज प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस प्रशासन व बारा पंचायत की टीम के बीच खेले गए। मैच में पुलिस प्रशासन की टीम ने तीन विकेट से अपनी जीत दर्ज की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में टांस के द्वारा खेल का शुभारंभ किया गया, जिसमें बारा पंचायत की टीम ने बैटिंग की शुरुआत की। स्थानीय प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी ने गेंद फेंककर मैच का शुभारंभ किया। बारा पंचायत के द्वारा खेल की शुरुआत की गई जिसमें 10 ओवर में खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट में 7 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर जीत का लक्ष्य रखा गया। वहीं दूसरे ओवर में पुलिस प्रशासन की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाकर जीत हासिल की।इस अवसर पर प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों के हौसला अफजाई करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा कहा कि खेल के माध्यम से परस्पर आपसी सद्भाव और प्रेम कायम होता है।इस मौके पर बाराचट्टी के थानाध्यक्ष राम लखन पंडित, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद मांझी, रोही पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिन्हा, बारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिन्हा, ग्राम पंचायत बीबीपेसरा के सरपंच विजय पासवान, समाजसेवी केदार पासवान, पंचायत समिति सदस्य गुलाम हैदर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.