सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी0जी0 कालेज गोरखपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति एवं IQAC के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रय कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबन्धक डॉ० विजयलक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि जीवन में प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करने से पहले हमें पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी विचार करना चाहिए जिससे हम पर्यावरण का स्वस्थ रख सके और स्वयं भी स्वस्थ रहे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सुमन सिंह ने कहा कि अगर हम पर्यावरण को सुरक्षित रखते है तो भविष्य में आने वाले प्राकृतिक आपदाओ से सुरक्षित हो सकते है इसलिए सबको पर्यावरण संरक्षण का सकंल्य लेकर उसे जीवन में अनुपालन करना चाहिए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के पर्यावरण संरक्षण समिति समन्वयक प्रिया कुमारी सदस्य गण डॉ० प्रीति त्रिपाठी, डॉ० रेखा रानी शर्मा व महाविद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रहीं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.