ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद
बेतिया, बिहार।
निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की अंतर्राष्ट्रीय महिला निदेशक,पूजा गुप्ता के द्वारा बेतिया शहर की मेयर हॉट स्कूल के संस्थापक,पूजा गुप्ता ने पौधा वितरण कर अभिनंदन किया |
निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के निदेशक,नीरज गुप्ता ने पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति बच्चों को,अपने शहर को कैसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए,इसकी जानकारी दी,साथ ही अपने शहर बेतिया में इस वर्ष में दो लाख पौधे नगर निगम के क्षेत्र में लगाने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में निदेशक, नीरज गुप्ता नेआगे बताया कि ऑक्सीजन हमारे लिए कितनी जरूरी है,इस को बचाना हम लोगों का कर्तव्य बनता है। प्रत्येक बच्चों को एक पौधा लगाने का भी संकल्प दिलाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, महापौर,गरिमा देवी सिकारिया थीं। इस मौके पर,प्रेप दिल्ली मॉडल स्कूल द्वारा महापौर को सम्मानित किया गया,साथ ही साथ निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के CEO नीरज गुप्ता द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिए बच्चों को चाइल्ड एक्सीलेंसअवार्ड 2022 तथा शिक्षक/शिक्षिकाओं को इंटरनेशनल इन/मेंटल एक्सीलेंस अवार्ड 2022 के साथ स्कूल के संस्थापक,मुकेश कुमार को राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसी दौरान आए हुए पत्रकार को निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा द रियल सुपर हीरो अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया |प्रेप दिल्ली मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य, मुकेश कुमार एवं विद्यालय के सचिव,प्रलय कुमार दत्ता,फाउंडर मेंबर ऑफ स्कूल,भरत प्रसाद गुप्ता एवंआशा गुप्ता की उपस्थित सराहनीय रही।
जिसमें स्वच्छ भारत मिशन में भाग लेने वाले बच्चे एवं शिक्षकों कोभी पुरस्कृत किया गया ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.