महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव एवं आरक्षी आकाश शर्मा की टीम ने दिनांक 16 जुलाई 2026 को मु0नं0 39/2026, धारा 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित वारंटी नसरुद्दीन पुत्र समसुद्दीन (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 02, वाल्मीकि नगर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.