भाईचारा, सामाजिक एकता और सौहार्द के संदेश को आगे बढ़ाने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक : मोहम्मद रजी
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मियां साहब इस्टेट के सज्जादानशीन सैयद अदनान फर्रूख अली शाह मियां साहब के छोटे साहबजादे सैयद अयान अली शाह मियां साहब का इमामबाड़ा इस्टेट, मियां बाजार स्थित कार्यालय पहुंचकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं तथा गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाकर बधाई एवं मुबारकबाद पेश की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने कहा कि देश में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में इमामबाड़ा इस्टेट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जब भी समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देने की आवश्यकता होती है, तब इमामबाड़ा इस्टेट से सकारात्मक पहल देखने को मिलती है। इसी भावना से प्रेरित होकर मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट ने ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, जो समाज में भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सैयद अयान अली शाह मियां साहब समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सौहार्द और एकता का संदेश देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सम्मान से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और सामाजिक एकजुटता को और बल मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने छोटे मियां साहब का जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट के संरक्षक डा. सैयद अजीज रिजवी, हसन जमाल ‘बबुआ भाई’, महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल, जिलाध्यक्ष सुनील राय, महानगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कहकशां खान, समीरा इस्लाम, रजी अहमद, सिद्दीकी मेहदी हसन, जावेद खान, चंद्रदेव सिंह, शब्बीर अंसारी, शिवनारायण ‘बबलू’, तनवीर आलम, फिरोज अहमद खान, सोहराब सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026