शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
सीमावर्ती बलथर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 111.4 किलोग्राम गंजा के साथ एक कार चालक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कर चालक तस्कर की पहचान,गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा के वार्ड नंबर 6 निवासी,गणेश रावत के पुत्र मनमोहन कुमार,उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वैगनआर कार को भी जब्त कर लिया है।थानाअध्यक्ष,ओमप्रकाश गुप्ता ने संवाददाता को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बैगनआर कार में रखकर गांजा तस्कर गांजा लेकर जा रहा है,पुलिस ने सभी स्थानों पर पुलिस बल् की तैनात कर दी। वाहन जांच के क्रम में एक बैगनआर कार आते हुए नजरआई,जिसको रोककर तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 8 बंडल में 111.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के कारण में पता चला के मैनाटॉड क्षेत्र से गांजा लाद कर नेपाल के प्रसा जिले में अरमान मियां का माल जा रहा था,चालक ने बताया कि ₹40 हजार भाड़ा के लालच में गांजा लाद कर ले जाया जा रहा था।गांजा कहां पहुंचना था यह भी चालक को मालूम नहीं था,चालक ने संवाददाता को बताया कि वैगनआर गाड़ी उसकी मां प्रभा देवी के नाम पर पंजीकृत था। पुलिस ने जब्त गंजे को एनडीटीएक्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया।
तुम्हारी टीम में थानाअध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के साथ दरोगा,जमादार,पुलिस बल के जवान शामिल थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026