Tranding

युवक का हाथ पैर बांधकर सोने की चेन गले से छीन कर रेल ट्रैक पर फेंका।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेल खंड पर चनपटिया रेलवे स्टेशन की उतरी गुमटी संख्या के 11/C के पास रात बदमाशों ने एक युवक को बेहोश कर उसके हाथ पैर बांधकर रेल ट्रैक पर छोड़ दिया,गले से सोने की चेन लूट ली।पीड़ित की पहचान, चनपटिया के सामरीटोला निवासी,आदर्श कुमार के रूप में की गई है।

रेल थाना अध्यक्ष राजेश पासवान ने संवाददाता को बताया के आदर्श रात भोजन के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास टहल रहा था,इसी दौरान दो अज्ञातअपराधियों ने कथित रूप से नशीले पदार्थ से भींगा रुमाल उसके मुंह पर रखकर बेहोश कर दिया,उसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर रेल लाइन पर छोड़ दिया,साथ ही गले से

सोने की चेन निकाल लिया। सुबह करीब 4:30 बजे जाने वाली नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर सवारी ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर युवक को देखा,ट्रेन को रोककर सूचना दी,इसके बाद एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात जवानों ने युवक को

बचाया। इस तरह की घटना महीना में कई बार हो रही है, 

नशेड़ी पदार्थ खिलाकर लूटने का धंधा युवकों के अंदर बढ़ता जा रहा है,इस धंधे में 20 से 25 वर्ष के आयु के युवक शामिल हैं,जो बेरोजगार हैं,अपने दैनिक खर्च को बनाए रखने के लिए इस तरह के कार्य करके राशि हासिल कर रहे हैं। बेरोजगारी के समस्या इन पढ़े-लिखे युवकों मेंअधिक है,रोजगार नहीं मिलने के कारण शिक्षित रोजगार इस तरह के काम करने परआतुर हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026