Tranding

विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा 'ग्रीन गोरखपुर' का संकल्प!

जेल में हरियाली का महाअभियान।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार गोरखपुर में हरियाली का ऐसा महाअभियान चला जिसने पूरे परिसर को प्रकृति के रंग में रंग दिया। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत एक ही दिन में 115 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए।

कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता की भी शानदार मिसाल देखने को मिली। जवाहिर चन्द्रावती ट्रस्ट की ओर से अनुराधा मौर्या के सहयोग से 105 पौधे लगाए गए, जबकि मालावार गोल्ड गोरखपुर के प्रतिनिधि विशाल सिंह और कृष्णा पाण्डेय के सहयोग से 10 फलदार पौधों का रोपण किया गया।

जेल परिसर में लगाए गए आम, अमरूद, नीम, पीपल और अन्य छायादार पौधे आने वाले वर्षों में न केवल पर्यावरण को शुद्ध करेंगे बल्कि बंदियों और कर्मचारियों को स्वच्छ, हरित और सकारात्मक वातावरण भी प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए उन्हें वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी भी उठाई।

कार्यक्रम में जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, नरेश कुमार, उप जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार, कृष्णा कुमारी, अनिता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कारागार कर्मी मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026