Tranding

पुलिस पब्लिक लोक संवाद संगोष्ठी का होगा आयोजन

विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कुरमावां पंचायत सरकार भवन में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अमरेन्द्र किशोर के नेतृत्व में 'पुलिस लोक संवाद संगोष्ठी' का आयोजन किया जाएगा।इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। इस आशय की जानकारी बाराचट्टी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अमरेंद्र किशोर ने दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस जानकारी पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना,स्थानीय समस्याओं जैसे सुरक्षा, यातायात, और कानून-व्यवस्था पर सीधा संवाद करना,अपराध नियंत्रण और विशेष रूप से क्षेत्र में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने में जनता का सहयोग लेना है। उन्होंने बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और आम जनता से अपील की गई है कि वे इस संवाद संगोष्ठी में अवश्य पहुंचें। इस मंच के माध्यम से आप अपनी समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को सीधे थानाध्यक्ष के सामने रख सकते हैं ताकि उनका त्वरित निवारण किया जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026