अबू शहमा अंसारी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री तथा ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिज़वी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने बधाई संदेश में डॉ. अम्मार रिज़वी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत नेतृत्व, निरंतर परिश्रम तथा जनसेवा के प्रति समर्पण ने उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और समृद्धि की नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।
डॉ. रिज़वी ने कहा कि जनकल्याण, विकासात्मक योजनाओं तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि योगी आदित्यनाथ भविष्य में भी प्रदेश की उन्नति और जनता की सेवा के लिए इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वस्थ, प्रसन्न एवं सफल जीवन व्यतीत करें तथा जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त करें।
अंत में डॉ. अम्मार रिज़वी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
यह जानकारी ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के प्रचार-प्रसार एवं प्रकाशन विभाग के सचिव अबूशहमा अंसारी द्वारा प्रदान की गई।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026