बोली- प्रकृति के संरक्षण और सार्थकता के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं।
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी शिक्षिका गुड्डी कुमारी ने स्थानीय समुदायों के बीच पहुंचकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मौजूद महिलाओं के बीच सभी को शुभकामना देते हुए बतायी कि भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए समुदाय के बीच में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। समाज में हरेक नागरिक को एक-एक पौधा लगाने का अनुरोध किया गया एवं लगाने के साथ-साथ उस पौधा को देख भाल करना तब तक आवश्यक हो जाता है, जब तक कि वह बड़ा पेड़ न बन जाए। उन्होंने बतायी कि आज का दिन विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता है। इसकी शुरुआत राष्ट्र द्वारा वर्ष 1972 में की गई थी। यह दिवसों में प्रकृति के संरक्षण और सतत विकास का संदेश देता है। पर्यावरण दिवस 2026 हमें प्रकृति के साथ जीना सिखलाती है। साथ ही वैश्विक स्तर पर इसका मुख्य अभियान जलवायु करवाई पर केंद्रित है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आज के दिन हम सभी यह प्रण लेते हैं कि प्रकृति के संरक्षण और इस दिन को सार्थक बनाने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं। कपड़े के थैलों का उपयोग करें। वर्षा के जल का संचयन करें और दैनिक जीवन में पानी की बर्बादी को रोके। साथ हीअनुरोध करते हुए बोली कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। इसलिए इस अवसर पर हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे, जल बचाएंगे, प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे और आने वाली दिनों के लिए एक स्वच्छ एवं हरा-भरा पृथ्वी छोड़ेंगे। एक पेड़ लगाए हजारों जीवन बचाएं, जल बचाएं भविष्य बताएं। इस मौके पर स्थानीय लोगों में पार्वती देवी, रश्मि कुमारी, सोनी कुमारी, उषा कुमारी, रंजू देवी , गीता देवी, पूजा कुमारी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026