Tranding

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ वृक्षारोपण, एसपी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर जनपद पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी ने पौधरोपण कर किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026