Tranding

घूस मांगने,कर्तव्यहीनता, लापरवाही केआरोप में रेल थाना दारोगा,इनरवा थाना अध्यक्ष हुए निलंबित:-एसपी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

सभी स्तर के सरकारी कर्मियों का घुस मांगना, सुविधा शुल्क वसूल करना आम बात बन गई है,इसके दिए/लिए बगैर सरकारी दफ्तरों में कोई काम नहीं हो रहा है,आम जनता को बड़ी परेशानी हो रही है,नित्यदिन घूसखोरी केआरोप में कर्मचारी,पदाधिकारी निगरानीअन्वेषण ब्यूरो के द्वारा पकड़े जा रहे हैं,जिन्हें जेल की हवा खिलाई जा रही है,फिर भी कर्मचारी घुस/ सुविधा शुल्क लेने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि नरकटियागंज रेल थाना में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक को घूस मांगने केआरोप में निलंबित कर दिया गया।यह कार्रवाई रेलवे के वरीय पुलिस अधीक्षक ने की। निलंबित पुलिस पदाधिकारी की पहचान नरकटियागंज रेल थाना के पुलिसअवर निरीक्षक,राजेश कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में रेल एसपी ने एक पत्र जारी किया,जिसमें बताया गया है कि रेल थाना में पदस्थापित पुलिसअवर निरीक्षक,राजेश कुमार मोबाइल चोरी केआरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर रेल थाना में नहीं रख,स्टेशन परिसर ले गए,स्टेशन परिसर स्थित पुराने थाने में उसे रखा उसको छोड़ने के एवज में ₹50 हजार घुस मांगा। मोबाइल पर उसके परिजनों से युवक को छोड़ने के लिए एवज में ₹50 हजार घुस का मांग किया गया था,हालांकि परिजनों ने पुलिसअवर निरीक्षक के द्वारा घूस मांगने काऑडियो वायरल कर दिया गया,वीडियो के जांच पड़ताल के बाद पुलिसअवर निरीक्षक की आवाज की पुष्टि के बाद रेल एसपी ने उसे निलंबित कर दिया, संवाददाता को पता चला है की धूमनगर के एक युवक मोबाइल दुकान से चोरी का मोबाइल खरीदा था,जैसे ही मोबाइल में उसने सिम डाला उसके मोबाइल पर फोन गया युवक तुरंत थानाआया और वह दुकानदार का भी नाम बता दिया,इसके बाद उसको थाने में बैठा लिया गया करीब 6 घंटा तक युवक थाने में ही बैठा रहा,इसके बाद परिजन को बुलाया गया,छोड़ने के लिए राशि की मांग की गई।

एक दूसरी घटना में,जिला पुलिस कप्तान ने,पुलिस अवर निरीक्षक,चंद्रशेखर कुमार,थानाअध्यक्ष इनर्वा थाना को कर्तव्यहीनता, लापरवाही बरतने केआरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबनअवधि में इनका मुख्यालय पुलिस लाईन बेतिया रहेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026