Tranding

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज में पुरुषोत्तम मास के चौथे बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में पुरुषोत्तम मास के चौथे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी द्वारा बजरंगबली के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ किया गया। पूजन एवं सुंदरकांड पाठ आचार्य अंशुमान शुक्ला द्वारा संपन्न कराया गया।

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता कर भक्ति रस का आनंद लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। भक्ति गीतों और धार्मिक माहौल से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक डीपी उपाध्याय, धनंजय सिंह, दुर्गा दत्त मिश्रा, करुणाकर राम त्रिपाठी, राहुल सिंह, सुप्रिया सिंह, गिरिजेश्वर सिंह, प्रदूम्मन प्रजापति, राघवेंद्र ओझा, जितेंद्र रॉय, टीपी पांडेय सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। वहीं मुख्य अतिथियों में मारकंडेय कृष्ण त्रिपाठी, नंदेश्वर कृष्ण त्रिपाठी, दिपेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, आदित्य कृष्ण त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026