Tranding

बिजली का करंट लगने से बहन की मौत,भाई घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

चनपटिया थाना क्षेत्र के खोरा गांव में करंट लगने से प्रीति कुमारी,उम्र 6 वर्ष की मौत हो गई,उसे बचाने गया सगा भाई रवि कुमार,उम्र 5 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना अध्यक्ष,अमित कुमार ने संवाददाता को बताया कि खोरा गांव निवासी, राजकुमार यादव की पुत्री प्रीती कुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया,उसके भाई को सीएचसी में से जीएमसीएच रेफर कर दिया गया,परिजनों से मिलेआवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चाचा पंकज कुमार ने संवाददाता को बताया कि मेरी भतीजी प्रीति कुमारी पड़ोसी के घर हो रहेअष्टयाम पूजा में गई थी,वह पंडाल में पहुंची,इसी दौरान बल्ब जलाने के लिए दौड़ाए गए नंगे तार की चपेट में वह आ गई,वह चीखने लगी तो पास के मौजूद भाई उसे बचाने के लिए दौड़ा,बहन को पकड़ते ही वह भी करंट के चपेट में आ गया। स्थानीय ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि बिजलीआपूर्ति काटकर दोनों को छुड़ाया गया,तब तक प्रीति की मौत हो चुकी थी, भाई बुरी तरह घायल हो गया,आनंन फानन में दोनों को लेकर परिजन चटपटिया सीएचसी पहुंचे,वहां डॉक्टर ने प्रीति को मृत् घोषित कर दिया,वहीं प्राथमिक उपचार के बाद रवि को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026